{"_id":"58dd5ada4f1c1be80463e3c3","slug":"collective-copy-in-two-more-centers-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और केंद्रों में सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो और केंद्रों में सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
-विद्या निकेतन इंटर कालेज आबूनगर परीक्षा केंद्र से परीक्षा के बाद बाहर निकलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
शासन की नजरें टेढ़ी होते ही बोर्ड परीक्षा में नकल की पोल खुलने लगी है। गुरुवार को दो और परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल पकड़ी गई। दो केंद्र व्यवस्थापक समेत 13 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखापढ़ी की गई है। दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर पुन: परीक्षा कराने के के साथ डिबार करने की बोर्ड से सिफारिश की गई है।
पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। डीआईओएस नंदलाल यादव के नेतृत्व वाले सचल दल ने वाहन बदलकर रामगोपाल यादव वंशगोपाल इंटर कालेज चायमालपुर परीक्षा केंद्र में छापा मारा। यहां पर मोबाइल व्हाटसऐप के माध्यम से प्रश्नपत्र आउट कर नकल कराई जा रही थी। आरोप था कि कक्ष निरीक्षक खुद इस काम में लिप्त थे। सचलदल ने दोनों मोबाइल बरामद कर सामूहिक नकल नकल पकड़ी है।
केंद्र व्यवस्थापक सर्वेश कुमार व छह अन्य शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पढ़ी की गई है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। नकल की शिकायत पर रामजानकी इंटर कालेज नौबस्ता मंडा सरांय में बीएसए विनय कुमार के नेतृत्व वाले सचल दल ने छापा मारा। स्थानीय सचलदल के सदस्य को नकल कराते पकड़ा। उसकी जेब में प्रश्नपत्र हल की हुई पांच पर्चियां बरामद हुई। यह माध्यमिक वित्तविहीन महासभा के प्रदेश महामंत्री रामऔतार यादव का है। बीएस की रिपोर्ट पर डीएआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक अंतर सिंह, इसी स्कूल के शिक्षक लव कुमार तिवारी व चार अन्य शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि दोनों केंद्रों में एक-एक प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर पुनर परीक्षा कराने के लिए बोर्ड को लिखा गया है। इसके साथ ही दोनों केद्रों को काली सूची में डालने की सिफारिश की गई है।