फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Collective copy in two more centers, exam canceled

दो और केंद्रों में सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त

Fri, 31 Mar 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Collective copy in two more centers, exam canceled
-विद्या निकेतन इंटर कालेज आबूनगर परीक्षा केंद्र से परीक्षा के बाद बाहर निकलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शासन की नजरें टेढ़ी होते ही बोर्ड परीक्षा में नकल की पोल खुलने लगी है। गुरुवार को दो और परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल पकड़ी गई। दो केंद्र व्यवस्थापक समेत 13 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखापढ़ी की गई है। दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर पुन: परीक्षा कराने के  के साथ डिबार करने की बोर्ड से सिफारिश की गई है।
विज्ञापन



पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। डीआईओएस नंदलाल यादव के नेतृत्व वाले सचल दल ने वाहन बदलकर रामगोपाल यादव वंशगोपाल इंटर कालेज चायमालपुर परीक्षा केंद्र में छापा मारा। यहां पर मोबाइल व्हाटसऐप के माध्यम से प्रश्नपत्र आउट कर नकल कराई जा रही थी। आरोप था कि कक्ष निरीक्षक खुद इस काम में लिप्त थे। सचलदल ने दोनों मोबाइल बरामद कर सामूहिक नकल नकल पकड़ी है।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक सर्वेश कुमार व छह अन्य शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पढ़ी की गई है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। नकल की शिकायत पर रामजानकी इंटर कालेज नौबस्ता मंडा सरांय में बीएसए विनय कुमार के नेतृत्व वाले सचल दल ने छापा मारा। स्थानीय सचलदल के सदस्य को नकल कराते पकड़ा। उसकी जेब में प्रश्नपत्र हल की हुई पांच पर्चियां बरामद हुई। यह माध्यमिक वित्तविहीन महासभा के प्रदेश महामंत्री रामऔतार यादव का है। बीएस की रिपोर्ट पर डीएआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक अंतर सिंह, इसी स्कूल के शिक्षक लव कुमार तिवारी व चार अन्य शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि दोनों केंद्रों में एक-एक प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर पुनर परीक्षा कराने के लिए बोर्ड को लिखा गया है। इसके साथ ही दोनों केद्रों को काली सूची में डालने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed