{"_id":"07ef04f80f9ed374a4fab6ed5c2c6a81","slug":"at-the-time-of-returning-home-cash-looted-from-petrol-pump-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से डेढ़ लाख नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मालिक से डेढ़ लाख नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे पेट्रोल पंप मालिक को धक्का मारकर बदमाशों ने डेढ़ लाख की नगदी लूट ली। चांदपुर थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना पर मौके पर
विज्ञापन
गए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
चोरी, लूट की वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार की रात चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख रुपये लेकर जाते समय मारुति सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी और पंप मालिक से रुपये छीन लिए।
रविवार को रात करीब 11 बजे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप मदरी के मालिक प्रदीप कुमार वर्मा बाइक से डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने घर अमौली जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मारुति वैन सवार बदमाशों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार पंप मालिक गिर गए। कार से उतरे बदमाशों ने धमकी देते हुए पंप मालिक से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
इसकी सूचना तत्काल चांदपुर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। चांदपुर थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे, मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।