फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   assault of Video clips

वीडियो क्लिप बनाने पर मारपीट

Tue, 20 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
assault  of Video clips

मोहर्रम में ताजिया देख रही  युवतियों की वीडियो

विज्ञापन
क्लिप बनाने का विरोध करने वाले परिजनों की शोहदों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित तीन युवकों का मेडिकल कराया है। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।

पीरनपुर मोहल्ले में रविवार की रात मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। वहां पर काफी संख्या में भीड़ थी। मोहल्ले की तीन युवतियां भी ताजिया देखने परिजनों के साथ गई थी। कुछ शोहदे उनकी मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना रहे थे।

यह देखकर युवतियों के परिजनों ने विरोध किया। दुस्साहसिक शोहदे उनसे भिड़ गए। दोनाें पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। तभी शोहदों के और साथी इकट्ठा हो गए। शोहदों ने युवतियों के  परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की।

घटना से अफरा तफरी मच गई। खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शोहदे फरार हो गए। पुलिस ने घायल आसिफ, मोहम्मद रफी, शाहरुख का मेडिकल परीक्षण कराया है।

पुलिस ने फिरोज, शानू, शेख, सलमान, पोर्टर समेत आधा दर्जन आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed