{"_id":"7f1cac2275187991b982594a83900057","slug":"asp-bungalow-has-two-sides-fight-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी बंगले के पास भिड़े दो पक्ष, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी बंगले के पास भिड़े दो पक्ष, तीन गिरफ्तार
ASP bungalow has two sides fight, three arrested
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल लाइन स्थित एएसपी के बंगले के पास दो पक्षों में बवाल होने और तमंचे लहराए जाने से भगदड़ मच गई। डीएसपी सर्किल के पहुंचने के बाद पुलिस ने बवाल कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
शहर के खंभापुर निवासी विमला त्रिपाठी और उनके पड़ोसी रामबाबू के बीच सोमवार सुबह नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
इस विवाद में एक पक्ष से बसपा नेता प्रदीप गर्ग का पुत्र शाश्वत गर्ग और दूसरी ओर से एक भाजपा विधायक के करीबी लोग शामिल हो गए। दोनों पक्ष टकरा गए लेकिन उस समय मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर ढाई बजे बसपा नेता का पुत्र एएसपी बंगला के पास बाटी-चोखा की दुकान पर था, तभी दूसरे पक्ष से अभिषेक के साथ आए युवकों ने अवैध तमंच लहराते हुए उसकी दौड़ पड़े। यह नजारा देखकर राहगीरों में भगदड़ मच गई।
करीब 15 मिनट तक हुए बवाल को रोकने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सदर सर्किल की डीएसपी वंदना सिंह के सामने एक दूसरे को देख लेने पर आमादा युवकों में अभिषेक, शाश्वत समेत तीन को पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल राममूरत सोनकर ने बताया मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें तीन नामजद समेत आधा सैकड़ा अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।