फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Appeal ineffective , shops remained closed for the fourth day

अपील बेअसर, चौथे दिन भी बंद रहीं दुकानें

Sun, 17 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Appeal ineffective , shops remained closed for the fourth day

मकर संक्रांति के जुलूस में बवाल के बाद चौथे दिन भी

विज्ञापन
जहानाबाद में दहशत छाई है। जिला प्रशासन के बाद इलाके केकद्दावर लोगों की अपीलें भी बेअसर रहीं। कुछ लोगों ने दबाव मेेें दुकानें खोलने के बाद फिर शटर गिरा दिए और घरों में दुबक गए। सोमवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार व पूर्व आईपीएस राजेश राय व पूर्व आईएएस उमानाथ के आने की खबर से एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।

जहानाबाद में दहशत का माहौल है। तीन दिन से पुलिस प्रशासन की कोशिशों के बावजूद न तो हालात सामान्य हुए हैं और न माहौल में सद्भाव दिखाई दे रहा है। इस बीच भाईचारे का संदेश देकर  दहशत दूर करने की इलाके के असरदार लोगों की कोशिशें रविवार को सिरे नहीं चढ़ सकीं ।

एसडीएम बिंदकी जेएन सचान, एसडीएम खागा बलराम सिंह, सीओ आरके वर्मा, थानाध्यक्ष पीके सिंह व संभ्रांत नागरिकों भोला उत्तम, डा. असलम अंसारी, डा. मोहम्मद खालिक, भाजपा नेता इंद्रपाल गुप्ता, राजेंद्र निगम, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक, जौली गिडियन दत्ता और अयाज मास्टर सड़कों पर उतरे ।

पुलिस अफसरों के साथ सभी लोग कस्बे के लालूगंज चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, औरंगाबाद चौक सहित जीटी रोड पर घूमे। इन लोगों ने दुकानदारों को शांति और सुरक्षा का आश्वासन देकर दुकानें खोलने की अपील की। लालू, डब्बू, कमल जैन, रज्जन, बाबा स्वीट, राजू गुप्ता, अरशद व बब्बू ने दुकानें खोली। 

बसपा नेता अनवारुल हक ने अपनी मार्केट की दुकानें खुलवाईं। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव इस दौरान साथ रहे।  पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने भी लोगों से दुकानें खोलने की अपील की। चौक में एक, बाकरगंज में चार, लालूगंज में दो और बस अड्डे में खुलवाई गई आधा दर्जन दुकानें नेताओं के जाते ही फिर बंद हो गईं।

उधर पीएसी और आरएएफ के जवान कस्बे के मोहल्लों मेें गश्त करते रहे । डीएम और एसपी की कोशिशों के बावजूद रविवार रात तक कस्बे में हालात सामान्य नहीं हो सके। हालांकि  पुलिस और प्रशासनिक अफसर कस्बे मेें डेरा डाले हुए हैं।

भाजपा नेता व पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने बताया विनय कटियार के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हालात का जायजा लेने जहानाबाद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed