{"_id":"588ba0d94f1c1bbb7ecf7317","slug":"alcohol-furnace-caught-four-eight-reports-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शराब भट्ठी पकड़ी, आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार शराब भट्ठी पकड़ी, आठ के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
नरायनपुरवा में छापेमारी करती आबकारी टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुरवा इलाके में आबकारी टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। टीम ने चार शराब भट्ठियां पकड़ी और आठ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। नरायनपुरवा इलाके में शराब का जखीरा सालों से संचालित होता है। छापेमारी के बाद भी दोबारा कारोबारी उसी ढर्रे पर आ जाते हैं।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी अधिकारी पीसी पाल, सदर निरीक्षक अजय कुमार, खागा निरीक्षक रवींद्र प्रसाद, बिंदकी निरीक्षक शंकर पाल की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। जमीनें खोदकर लहन के डिब्बे निकाले गए। जंगल में चार अवैध शराब भट्ठियां धधकती मिलीं। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 110 लीटर कच्ची शराब, 850 किलो लहन और केमिकल बरामद हुआ है।
बता दें दस दिन पहले इसी गांव में टीमों ने छापेमारी की थी। टीमों के जाने के बाद कारोबारी फिर से सक्रिय हो गए थे।