फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चार थानेदारों का विधानसभा क्षेत्र बदला

चार थानेदारों का विधानसभा क्षेत्र बदला

Thu, 04 Apr 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
चार थानेदारों का विधानसभा क्षेत्र बदला
फतेहपुर। चुनाव आयोग की मंशा पर पुलिस अधीक्षक ने चार थानेदारों के विधानसभा क्षेत्र में बदलाव किया है। चार थानों के थानेदारों के थाने बदले गए हैं। गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह को जाफरगंज सर्किल से खागा सर्किल के धाता का थानेदार बनाया गया है। धाता एसओ हेमराज सरोज को असोथर एसओ बनाया है। थरियांव सर्किल के असोथर एसओ कमलेश कुमार पाल को खागा सर्किल के किशनपुर थाने का चार्ज मिला है। किशनपुर थानेदार संदीप तिवारी को गाजीपुर का थानेदार बनाया गया है। बदलाव में एसओ संदीप तिवारी का पिछले तीन माह में तीसरा ट्रांसफर है। तीन माह पहले धाता थाने का चार्ज मिला था। एक माह बीतने पर उन्हें किशनपुर एसओ बनाया गया। वहां से हटाकर तीसरा चार्ज गाजीपुर थाने का मिला है। फेरबदल खास तौर से असोथर एसओ कमलेश पाल और गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह के पिछले चुनाव में इन्हीं थानों में तैनाती होने के कारण किया गया है। एसपी पीआरओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed