फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पांटून पुल में टकराई यात्रियों से भरी नाव, हड़कंप

पांटून पुल में टकराई यात्रियों से भरी नाव, हड़कंप

Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
पांटून पुल में टकराई यात्रियों से भरी नाव, हड़कंप
किशनपुर (फतेहपुर)। यमुना नदी के किशनपुर घाट के पास सोमवार को सवारियों से भरी एक ओवरलोड नाव पांटून पुल से टकरा गई। नाव के टकराने से सवारियों में हड़कंप मच गया, लेकिन नाविकों ने सूझबूझ से नाव को संभाल लिया। नदी के किनारे पर आ जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



किशनपुर घाट से सुबह सात बजे करीब 50 सवारी बैठा कर नाविक नाव को दांदों(बांदा) ले जा रहे थे। साथ में सात बाइक व कई साइकिल नाव में रखी हुई थी। नाव कुछ दूर चलने के बाद जब नदी की धारा में पहुंची तो पानी के बहाव में बहने लगी। देखते ही देखते नाव पांटून पुल में जा टकराई। पुल में टकराते ही पानी के तेज बहाव से
विज्ञापन



नाव हिलोरे मारने लगी। लोग भयभीत होकर एक दूसरे को पकड़ कर बैठ गए और चिल्लाने लगे। नाव में यात्रियों का शोर सुनकर निर्माणाधीन पांटून पुल में काम कर रहे मजदूर पास में पहुंच गए। बता दें कि शासन स्तर से नदियों में नाविक के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। तटवर्ती गांव के लोग अपनी नाव से यात्रियों को पार करते हैं। प्रशासन भी नाव में सवारियों के ओवरलोड बैठाने पर अंकुश नहीं लगा रहा है। नाव में बैठे यात्री शुभम शुक्ला, संजय शुक्ला, जहीर गुप्ता और विनोद सोनकर ने बताया कि पांटून पुल अभी तक नहीं बना है। दादों में दुकान है। इसलिए रोज सुबह जाना पड़ता है और शाम लौटना पड़ता है। नाव में क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर पार किया जाता है। पांटून पुल बना रहे ठेकेदार बहुत सुस्त काम कर रहे हैं। इस बार फरवरी भी आधी समाप्त हो गई है। अभी तक पुल नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23- किशनपुर यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव

पांटून पुल से टकराई यात्रियों से भरी नाव, हड़कंप
ओवरलोड होने से पानी के बहाव में हो गई थी अनियंत्रित
किशनपुर घाट से सवारी लेकर जा रही थी दांदों (बांदा)

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed