{"_id":"59f22e114f1c1b59678b7e6b","slug":"91509043729-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता के पेट में घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता के पेट में घोंपा चाकू
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। घरेलू कामकाज की टोकाटाकी से भड़के बेटे ने मां से अभद्रता की। विरोध करने पर पिता के पेट में चाकू घाेंप दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
ललौली थाने के लोहारगढ़वा गांव निवासी रामकिशोर के तीन बेटे नरेश, महेश और सुरेश हैं। रामकिशोर की पत्नी गंगा देवी ने बताया कि बड़ा बेटा नरेश बुधवार को ससुराल राशि का डेरा से पत्नी उर्मिला और साले अजय को लेकर घर लौटा था। वह सुबह नरेश को घरेलू कामकाज के लिए डांट रही थी।
गुस्से में नरेश ने अपशब्द कहे। यह सुनकर नरेश के पिता ने विरोध किया। इसके बाद नरेश अपने कमरे से बटन वाला चाकू लेकर आया। उसने अपने साले और पत्नी के साथ मिलकर पहले पिता की पिटाई की।
विज्ञापन
इसके बाद पेट में चाकू घाेंप दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई। पुलिस आई लेकिन तब तक बेटा भाग चुका था। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को बहुआ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
18- जिला अस्पताल में भर्ती लहूलुहान रामकिशोर।
बेटे ने पिता के पेट में चाकू घोंपा
मां से कर रहा था बदसलूकी, विरोध पर की वारदात
घटना के बाद भाग निकला, पुलिस ने बहुआ से पकड़ा