{"_id":"59bec00a4f1c1b21688b5192","slug":"91505673226-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा लेने पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा लेने पर चली कुल्हाड़ी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
समाधान दिवस से कब्जे का आदेश होने के बाद रविवार को निर्माण ढहाकर कब्जा लेने की होड़ में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में पथराव के बीच कुल्हाड़ी, लाठी और डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए।
थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव बरगदियापुर गांव निवासी चौबेलाल कोरी की रसूलाबाद स्थित जमीन पर गुलाब यादव ने कच्चा मकान बना रखा है। इसकी शिकायत शनिवार को चौबेलाल ने समाधान दिवस में की थी। अफसरों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक और पुलिस ने मौके पर जाकर नापजोख की थी।
चौबेलाल ने रविवार को थाने में दोबारा गुलाब के खिलाफ कब्जा करने शिकायत की। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने पुलिस भेजकर गुलाब को थाने बुला लिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इधर, चौबेलाल पक्ष से विजय रैदास और उसका बेटा अखिलेश, महेंद्र, जितेंद्र, गोरेलाल, संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और गुलाब के कब्जे को ढहाने लगे।
विज्ञापन
यह देख गुलाब पक्ष के लोग लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। इस पर बवाल शुरू हो गया। चौबेलाल पक्ष के विजय, अखिलेश महेंद्र लहूलुहान हो गए। अन्य लोगों को भी चोटें आईं। गुलाब पक्ष से भी कई लोग घायल हुए हैं। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि इनका मेड़ गिराकर कब्जे का विवाद था। दोनों पक्षों के बीच थाने में बातचीत की जा रही थी। दूसरी ओर गांव में दोनों पक्ष भिड़ गए। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।