फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फांसी लगाकर ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर ट्रांसपोर्टर ने की आत्महत्या
ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन


फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में बहुआ कस्बे के राजनगर मोहल्ले में रामनरेश दिवाकर (45) ने शनिवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी। हालांकि ग्रामीण रात के समय घर वालाें से विवाद की बात कह रहे हैं।


राजनगर मोहल्ला निवासी भूरा धोबी का बेटा रामनरेश कस्बे के ईंट भट्ठों से ईंटें लादकर पहुंचवाता था। वह एक छोटी सी दुकान में ट्रांसपोर्ट चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ सालों से ज्यादा शराब पीने लगा था। परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना करते थे। वह शनिवार की रात नशे में घर पहुंचा था।
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर पत्नी शबीना से कहासुनी हो गई। रात को सभी लोग अपने कमरों में सो गए थे। रविवार की सुबह रामनरेश के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। परिजन कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गए। परिजन रामनरेश को फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामनरेश का बड़ा बेटा शानू गैरप्रांत में नौकरी करता है। दो बेटे सुमित और सन्नू गांव में रहते हैं। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि घटना रात को हुई थी। फांसी लगा लेने की बात कही गई है। परिवार के लोगाें ने कोई शिकायत नहीं की है।
- परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed