फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   संस्कृत परीक्षा में एक ही केंद्र में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

संस्कृत परीक्षा में एक ही केंद्र में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत परीक्षा में एक ही केंद्र में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई
फतेहपुर। एसडीएम और तहसीलदार की छापेमारी में सोमवार को माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में एक केंद्र में तीन मुन्ना भाई पकड़े गए। डीआईओएस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरा स्टाफ तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। छापेमारी जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन


जिले के चार केंद्रों में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा पांच मार्च से शुरू है। खागा के सवंत गांव स्थित परीक्षा केंद्र राजा रघुराज सिंह इंटर कालेज में किसी ने डीएम संजीव सिंह से नकल की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम खागा राहुल कश्यप विश्वकर्मा और तहसीलदार खागा चंद्रशेखर यादव ने केंद्र में
विज्ञापन


पहली पाली में छापा मारा। केंद्र में नौबस्ता बैगांव के ब्रम्हेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शालू वर्मा के स्थान पर खागा निवासी कालीचरन का बेटा अजय कुमार परीक्षा देता पकड़ा गया। इसी तरह बेला मवई गांव के आनंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र नीरज सिंह के स्थान पर मवई गांव निवासी संदीप सिंह और इसी
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की छात्रा कमलेश कुमारी के स्थान पर इसी गांव का रहने वाला कुलदीप परीक्षा देते पकड़ा गया। एक केंद्र में तीन मुन्नाभाइयों के पकड़े जाने से सभी केंद्रों में हड़कंप मच गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक इमरान सिद्दीकी को हटाकर राजकीय इंटर कालेज दनियालपुर के प्रवक्ता हिमांशु


कुमार को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदौरी सौंपी है। साथ ही केंद्र में तैनात पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। डीआईओएस ने नए केंद्र व्यवस्थापक को तीनों मुन्ना भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। नए केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में तहरीर दी है। मुन्नाभाई पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं। इसके साथ ही डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र को डिबार सूची में डालने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनुमोदन किया है। खागा कोतवाली वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
संस्कृत परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई
- केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरा स्टाफ बदला गया
- शिकायत पर डीएम ने छापेमारी के दिए थे निर्देश
- परीक्षा केंद्र को डिबार सूची में डालने की लिखापढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed