{"_id":"5c3799efbdec22732421348a","slug":"61547147759-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल व ट्रक के पहिए के बीच फंसी युवक की गर्दन, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल व ट्रक के पहिए के बीच फंसी युवक की गर्दन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने गुरुवार दोपहर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गईष उसके दो साथी गंभीर घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को हादसे की सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर खैरीडेरा गांव निवासी भुजबल सिंह का बेटा महाराज नारायण सिंह उर्फ बौरा (45) बहुआ बाजार कपड़े खरीदने गया था। साथ में इस गांव के राम सिंह का बेटा जितेंद्र सिंह (35) और चिल्ला थाने के भवानीपुर निवासी छेदीलाल कोरी का बेटा अजय कुमार (16) थे। जितेंद्र बाइक चला रहा था।
बहुआ से लौटते समय बांदा सीमा पुल (दतौली पुलिस चौकी) के पास सामने से सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक का टायर फट जाने से वह बेकाबू हो गया था। बाइक चला रहे जितेंद्र और अजय उछलकर दूर गिर पड़े। ट्रक पुल की रेलिंग में जा घुसा। बाइक समेत नारायण सिंह ट्रक और रेलिंग के बीच दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। दुर्घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
32- दतौली पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
33- घायल जितेंद्र सिंह
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बांदा-टांडा हाईवे पर टायर फटने से बेकाबू हुए ट्रक ने मारी टक्कर
दो साथी गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार बहुआ बाजार से लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो