{"_id":"5ba933bd867a557ff306da9f","slug":"61537815485-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईनामियां असलहा फैक्ट्री संचालक सहयोगी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईनामियां असलहा फैक्ट्री संचालक सहयोगी के साथ गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य संचालक छोटू उर्फ शमशाद 10 हजार का इनामिया है। पुलिस आरोपियों के साथ अधबने असलहे और उपकरण की बरामदगी की गई है।
एसपी राहुल राज ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि खखरेरू थाना प्रभारी सच्चिदानंद त्रिपाठी ने हमराही सिपाहियों के साथ रविवार शाम गढा रोड स्थित बदनमऊ गांव की पुरानी हवेली में छापेमारी की थी। ब्रिटिश के समय यह हवेली थी, अब खंडहर है। यहां पर अवैध असलहा बनाते पौली गांव निवासी छोटू उर्फ शमशाद और
उसके सहयोगी मोहम्मद शहजादे को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक-एक 12 बोर और 315 बोर के बने तमंचे, दो अधबने तमंचे, 12 तमंचों की नाल , चार दर्जन स्प्रिंग, एक ड्रिल मशीन, लोहा तपाने की धौंकनी, 315
विज्ञापन
बोर की अद्धी की नाल के साथ अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी पड़ोसी जिलों में दो से तीन हजार रुपये में असलहों की आपूर्ति करते थे। इसके पहले भी पुलिस इन्हें कई बार जेल भेज चुकी है। शमशाद पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपियों पर पहले से बड़ी संख्या में खखरेरू थाने में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
फोटो-6-असलहा फैक्ट्री चलाने के आरोपियों के साथ एसपी और पुलिस टीम
पुरानी हवेली में असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई
दस हजार के इनामी सहित दो दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो