फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खेत में बकरी के जाने पर कुते ने नोचा

खेत में बकरी के जाने पर कुते ने नोचा

Mon, 10 Jul 2017 05:51 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खेत में बकरी के जाने पर कुते ने नोचा
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में एक शख्स ने खेत में बकरियों के जाने पर कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला कर एक बकरी को मार डाला। परिजनों का आरोप है कि बकरी चराने गई बहनों को ट्यूबवेल में उठक-बैठक भी कराई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन

धीरपुर गांव कोरसम का मजरा है। राकेश कुमार बकरी पालन कर परिवार का जीवनयापन करते हैं। सोमवार की सुबह इनकी बेटी लक्ष्मी और विजय लक्ष्मी बकरियां लेकर जंगल चराने गई थीं। बकरियां चरते-चरते गांव के ही मनोज के खेत में पहुंच गईं। खेत के पास ही मनोज का ट्यूबवेल है। परिजनों ने बताया कि वहीं मनोज पालतू कुत्ता रखता है। बकरी के खेत में जाने पर मनोज ने कुत्ते को छोड़ दिया। दो बकरियां तो भाग गईं। एक बकरी को कुत्ते ने दबोच कर मार डाला। बहनों को उठक-बैठक लगवाने के बाद यह कहकर छोड़ा गया कि आइंदा ऐसा हुआ तो फिर यही किया जाएगा। दहशत में घर आई दोनों बहनों ने मां राजकुमारी का पूरा वाकया बताया। राजकुमारी का आरोप है कि मनोज ने उससे भी बदजबानी की जिसके बाद उन्होंने 100 नंबर डायल किया। एसओ अरविंद कुमार तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन




खेत में बकरी के जाने पर कुत्ते ने नोचा
खेत मालिक ने बकरी चराने गई बहनों से कराई उठक-बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed