फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पिटाई के बाद लापता युवक का फंदे में लटका मिला शव

पिटाई के बाद लापता युवक का फंदे में लटका मिला शव

Thu, 14 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद लापता युवक का फंदे में लटका मिला शव
चौडगरा(फतेहपुर)। तीन दिन से लापता युवक का शव बुधवार दोपहर फांसी के फंदे में लटका मिला। उसके लापता होने से एक दिन पहले मारपीट की गई थी। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर सीओ पहुंचे। परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी दिवंगत महेश का बेटा विनय (18) बाइक मैकेनिक था। वह बिंदकी के कबीर उर्फ चंदू की दुकान में कार्य करता था। बड़े भाई विजय ने बताया कि बाइक से दुकान जाने के लिए रविवार को निकला था। दुकान नहीं पहुंचा। उसकी आसपास इलाके में खोजबीन की गई। कोई सुराग नहीं लगा। बिंदकी रोड पर कल्यानपुर थाने के अलीपुर गांव के पास खेत किनारे उसी शाम बाइक खड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बाइक को लावारिस में दाखिल किया था। वे लोग पुलिस के पास 11 मार्च को पहुंचे। पुलिस को भाई के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने टरका दिया। मौहार के सकंठा सिंह के अलीपुर गांव स्थित बागीचे से बुधवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गूलर के पेड़ पर मफलर के फंदे से विनय को फांसी पर लटका देखा। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शरीर व कमर के चोट के निशान थे। भाई विजय ने पुलिस को तहरीर दिया कि शनिवार को विनय बाइक से रिश्तेदारी की बरात में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पेट्टर सिंह गौर के दरवाजे पर उसके बेटे दीपू सिंह, रिश्तेदार रवि सिंह, रजोली सिंह ने रोक लिया था। उन लोगों ने विनय की बेल्ट से पिटाई की थी। भाई पर आशनाई का आरोप लगाया था। विजय का कहना है कि दूसरे दिन वह भी मारपीट का कारण पूछने गया था तो उससे भी आरोपियों ने मारपीट की थी। विनय दो बड़े भाइयों अजय, विजय में सबसे छोटा था। बहन लक्ष्मी और मां गुड्डी देवी घटना से बदहवास हो गई। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि बागीचा काफी घना है। इसी वजह से किसी ने लटकता शव नहीं देखा होगा। दुर्गंध फैलने पर शव की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed