फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pistol bought by looking at Instagram reel, arms deal for Rs 55,000; two youths arrested in Chhindwara

छिंदवाड़ा: इंस्टाग्राम रील देखकर खरीदी पिस्टल, 55 हजार में हथियारों का सौदा; छिंदवाड़ा में दो युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 05:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 05:51 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से देशी पिस्टल, छर्रे वाली पिस्टल, तीन कारतूस और कार बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने इंस्टाग्राम रील के जरिए यूपी के व्यापारी से 55 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात बताई। पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Pistol bought by looking at Instagram reel, arms deal for Rs 55,000; two youths arrested in Chhindwara
पुलिस ने निकाला जुलूस

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक छर्रे वाली पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल सफेद रंग की कार CG04-DY-4001 को भी पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोआमा पानी टंकी के पास एक सफेद कार में दो युवक हथियार और कारतूस लेकर बैठे हैं। दोनों किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा: पुलिस की फर्जी सील लगाकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सील और लैपटॉप बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


रील देखकर यूपी के व्यापारी तक पहुंचे
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर हथियारों से जुड़ी एक रील देखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी से संपर्क हुआ। दोनों ने व्यापारी से करीब 55 हजार रुपये में पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हथियारों की सप्लाई करने वाला व्यापारी कौन है और वह अवैध हथियारों का नेटवर्क किस तरह संचालित कर रहा था। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।


चार थानों में पहले से दर्ज हैं अपराध
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पिता तिमाजी मर्सकोले (25), निवासी कुकड़ीखापा, थाना मोहखेड़, हाल गुलाबरा गली नंबर-15, थाना कोतवाली और मिथुन पिता रामाजी उइके (31), निवासी उसरिया, थाना देहात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से देहात, कुण्डीपुरा, मोहखेड़ और कोतवाली थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज हैं। मामले में अपराध क्रमांक 500/26 के तहत बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

परासिया नाके से निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को परासिया नाके से जुलूस के रूप में निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के पीछे सक्रिय नेटवर्क और यूपी के व्यापारी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed