{"_id":"6a941f423c3209b1130ebe66","slug":"taps-and-electrical-equipment-stolen-from-silver-jubilee-park-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1053839-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रजत जयंती पार्क से टोंटियां और बिजली के उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रजत जयंती पार्क से टोंटियां और बिजली के उपकरण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत इमलीखेड़ा के माजरी चौक के पास स्थित रजत जयंती पार्क में शनिवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर पार्क के गेटों के ताले तोड़कर पानी की टोंटियां, पानी की मोटर, टॉयलेट-बाथरूम में लगा सामान, बिजली के उपकरण और वायर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पार्क में लोगों की आवाजाही शुरू होने पर चोरी की घटना का पता चला। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर रजत जयंती पार्क के गेटों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर पार्क के अंदर दाखिल हुए और वहां लगी पानी की दर्जनों टोंटियां, पानी की मोटर, टॉयलेट-बाथरूम में लगा सामान, बिजली के उपकरण व वायर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह पार्क में पहुंचे लोगों ने गेटों के ताले टूटे और सामान गायब देखा तो इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर अध्यक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। अध्यक्ष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्क सड़क किनारे स्थित है और यहां रात के समय भी लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं, पार्क से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी भी है। ऐसे में सार्वजनिक स्थल के गेटों के ताले तोड़कर सामान चोरी किए जाने की घटना से रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।