फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बैंक में अराजकतत्वों ने उत्पात मचा झोपड़ी फूंकी

बैंक में अराजकतत्वों ने उत्पात मचा झोपड़ी फूंकी

Sun, 28 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बैंक में अराजकतत्वों ने उत्पात मचा झोपड़ी फूंकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा (फतेहपुर)। बैंक ऑफ बड़ौदा सिकरोढ़ी के बाहर अराजकतत्वों ने शनिवार की रात करीब एक बजे जमकर उत्पात मचाया। चौकीदार की झोपड़ी फूंक दी। आग लगी देखकर खेत में पानी लगाए चौकीदार मौके पर पहुंचा। शोरशराबा पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके की जांच करने पहुंची। सूचना पर बैंक कर्मी रविवार को दोपहर में पहुंचे। उन्होंने बैंक के अंदर किसी तरह नुकसान न होने की बात कही है।

कल्यानपुर थाने के सिकरोढ़ी गांव के बाहर बनी नीरज सिंह की इमारत में बैंक ऑफ बड़ौदा संचालित होता है। बैंक की छत पर झोपड़ी डालकर चौकीदार रामखेलावन रहता है। वह नीरज सिंह का बंटाईदार भी है। बैंक के पास खेत में रात को पानी लगाने चला गया था।
विज्ञापन


चौकीदार ने बताया कि वह करीब एक बजे झोपड़ी में आग लगी देखकर पहुंचा। छत में लगी सीढ़ी गिरी पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। एसओ अरविंद सिंह गौर समेत पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस बैंक के पास एक ग्रामीण की खड़ी बाइक और साइकिल को थाने ले गई। पड़ोसी गांव पासिन का डेरा में ग्रामीणों का शोर सुनकर पुलिस वहां भी पहुंची। ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से कमजोर को भैंस खोलते पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। बैंक की छत का साइन बोर्ड फटा हुआ मिला। चोरी की आशंका होने पर बैंक प्रशासन को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर सुल्तान अहमद ने दोपहर को बैंक का ताला खोलकर जांच की। कैशियर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैंक का छत में लगा साइन बोर्ड और आसपास की होर्डिंग फाड़ी गई है। बैंक के शटर में पत्थरबाजी के निशान भी मिले हैं। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि किसी तरह का बैंक का नुकसान नहीं हुआ है। किसी ने शरारत की है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed