फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शटरिंग ठेकेदार के घर से नकदी, जेवर चोरी

शटरिंग ठेकेदार के घर से नकदी, जेवर चोरी

Sat, 02 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
शटरिंग ठेकेदार के घर से नकदी, जेवर चोरी
फतेहपुर। शहर की घनी बस्ती सैयदवाड़ा इलाके में एक शटरिंग ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। घटना की भनक शुक्रवार दोपहर बाद परिवार को इलाकाई लोगों ने दी। पुलिस मौके पर छानबीन को पहुंची।
विज्ञापन

सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी वासिफ अली का नउवाबाग हाईवे पर शटरिंग का काम है। उनकी साली को आईटीआई के एक नर्सिंग होम में गुरुवार को प्रसव होना था। वह पत्नी के साथ नर्सिंग होम चले गए थे। दो बच्चों को ससुराल उत्तरी खेलदार में छोड़ दिया था। इलाकाई लोगों ने शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे दरवाजा खुला देखा। घर से सन्नाटा पसरा था। कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। पड़ोसी दरवाजे के नजदीक पहुंचे। दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी। सूचना पर वासिफ घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाहर के दरवाजे के बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा है। कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सोने की दो अंगूठी, एक तोले की झुमकी, एक सोने की चेन, दो तोले का हार और 15 हजार नकदी चुरा ले गए हैं। वासिफ ने बताया वह रात करीब 11 बजे किसी काम से घर आए थे। तब घर में सब कुछ ठीक था। उसके बाद ही चोरी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर एक संदिग्ध की धरपकड़ की गई है। चौकी इंचार्ज हरिहरगंज को जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




चोरी के आरोप से आहत किशोरी ने दी जान
- पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा शव
अमर उजाला ब्यूूरो
जाफरगंज। चोरी का आरोप लगाए जाने से आहत एक किशोरी ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाफरगंज थाने के रुसिया गांव निवासी शिवगोपाल रैदास की बेटी राजलक्ष्मी(14) ने कक्षा पांच पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता मजदूरी करने सुबह घर से चला गया था। उसकी मां सुनीता डिघरुवा बाजार करने चली गई थी। घर में राजलक्ष्मी और उससे छोटी चार बहनें, दो भाई रहे। वह आपस में खेलकूद रहे थे। मां सुनीता ने बताया कि अचानक पड़ोसी उनके घर पहुंचा। बेटी राजलक्ष्मी पर घर में घुसकर सामान चुरा ले जाने का आरोप लगाने लगा। पड़ोसी की डांट फटकार सुनकर बेटी कमरे में चली गई। उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। फटकार से क्षुब्ध होकर रस्सी के फंदे से छत के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली। बाजार से घर आने पर बच्चों ने उसे यही बात बताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed