फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   घर में बकरी घुसने पर मारपीट, पथराव

घर में बकरी घुसने पर मारपीट, पथराव

Sat, 31 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर में बकरी घुसने पर मारपीट, पथराव
घर में बकरी घुसने पर मारपीट, पथराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पट्टीदार के घर में बकरी चली जाने पर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव हुआ। एक पक्ष से पिता व पुत्र दोनों घायल हैं। पिता को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।

थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी खुर्द गांव निवासी रामपाल की बकरी पट्टीदार धर्मपाल के घर में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले लाठी-डंडे से मारपीट हुई फिर पथराव चालू हो गया। रामपाल के बेटे गुलशन ने बताया कि पथराव में उसका सिर फट गया। वह जान बचाकर भागा। इसी बीच पिता को मारपीट करने वाले घसीट ले गए।
विज्ञापन


उनकी लाठी डंडे से पिटाई की। मरणासन्न हालत में उन्हें छोड़कर भाग निकले। उसने पुलिस को 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

इधर, जिला अस्पताल में रामपाल की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया है। गुलशन को भी भर्ती कर लिया गया। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed