{"_id":"597ccb7b4f1c1b4c4e8b482b","slug":"41501350779-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की मौत पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
जाफरगंज। थाना क्षेत्र में सहिमलपुर गांव के केशव उर्फ ऋतुराज(8) की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनाें का आरोप था कि पुरानी खुन्नस के कारण केशव को तालाब में डुबा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सहिमलपुर गांव के विशंभर यादव का बेटा केशव बड़े भाई धनंजय के साथ पड़ोसी पूती पुत्र सिद्धगोपाल के साथ गुड़िया मेले में गया था। यहां से यह गांव के ही तालाब में नहाने चले गए। गहराई में जाने से केशव की डूबकर मौत हो गई थी।
विशंभर की तहरीर पर पुलिस ने पूती के खिलाफ पुरानी खुन्नस के चलते बेटे को डुबाने से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस की छानबीन के दौरान पूती पर गलत आरोप लगाए जाने की बात परिजनों ने कही है।
विज्ञापन
एसएचओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर डूबने और डुबाने की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
- तालाब में डूबने से हुई थी मौत, पुरानी खुन्नस में डुबा देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आरोपी समेत तीन को मन्नी ने था बचाया
फतेहपुर। सहिमलपुर गांव के नवयुवक मन्नी ने शुक्रवार को केशव के डूबने की घटना के दौरान तीन की जान बचाने का साहसिक कार्य किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक केशव, धनंजय, पूती समेत चार लोग तालाब में नहाने को उतरे थे। यह चारो गहराई में चले जाने से डूबने लगे थे। मन्नी तालाब के किनारे था। उसने एक बांस का डंडा लेकर डूबने वालों तक पहुंचाया। इन्हें एक-एक कर बाहर निकाला। केशव पहले ही डूब चुका था। एसएचओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि मन्नी ने बहादुरी का कार्य किया है। वरना केशव के साथ तीन और डूब जाते।