फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   40 thousand rupees from the dealer

व्यापारी से की 40 हजार की टप्पेबाजी

Sat, 30 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees from the dealer
व्यापारी रामनारायण गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

माल खरीदने कानपुर जा रहे व्यापारी से बाइक सवार वर्दीधारियों ने 40 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


शहर के मुराइनटोला मोहल्ला निवासी रामनारायण गुप्ता की घर के नीचे किराने की दुकान है। बताया कि कानपुर माल खरीदने जाने के लिए शुक्रवार को वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर खाकी पैंट, जैकेट पहने एक युवक पहुंचा। उसने खुद को जीआरपी का सिपाही बताया। हाथ में चेनदार बैग देखकर संदिग्ध सामान होने की आशंका जाहिर की। उसे स्टेशन के सामने चेकिंग के लिए बुला लाए। उसका दूसरा साथी बाइक लेकर बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


दोनों ने तलाशी ली। उसके पास पैंट की जेब में 40 हजार रुपये थे। नकदी बाहर निकलाई। उसके साथी ने रुपये गिने। सारी रकम बैग में डाल दी। उसके बाद दोनों बाइक में बैठकर भाग गए। उसने रुपये निकालने के लिए बैग खोला तो रकम नहीं थी। उसने घटना की सूचना जीआरपी और कोतवाली पुलिस को दी। जीआरपी एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि घटना रेलवे स्टेशन के बाहर की है। उधर, कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed