फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चार घरों से छह लाख का माल उड़ा ले गए चोर

चार घरों से छह लाख का माल उड़ा ले गए चोर

Thu, 06 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से छह लाख का माल उड़ा ले गए चोर
हथगाम। सिठौरा गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों में हाथ साफ किया। चारों घरों से चोर नकदी और जेवर समेत तकरीबन छह लाख का माल समेट ले गए। एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात से गांव वाले खौफजदा हैं।
विज्ञापन



हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी शिवशंकर चौरसिया के दो बेटे मुंबई में पान कारोबारी हैं। मंगलवार की रात बारिश के दौरान शिवशंकर, पत्नी जानकी व दो बेटियां बाहर के कमरे में सो रहीं थीं। बुधवार की सुबह घर वालों की नींद खुली तो भीतर के कमरे का ताला टूटा और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में अलमारी का
विज्ञापन



लॉकर भी टूटा था। यह देखकर घर वालों के होश उड़ गए। शिवशंकर ने बताया कि लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी चोर उठा ले गए। तकरीबन तीन लाख की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि घर के पीछे सीढ़ी लगी थी। सीढ़ी लगाकर चोर छत के रास्ते घर में उतरे हैं। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पड़ोस में केशव कोरी के घर से भी चोर बक्से का ताला तोड़कर 26 हजार नकद व जेवर समेत लगभग दो लाख का माल ले गए। केशव के मुताबिक तीसरी घटना इसी गांव के लालू प्रसाद के घर में हुई। यहां से चोर जेवर समेत कई लाख का माल ले गए। चौथी घटना में सत्येंद्र यादव के घर से चोर तीन हजार रुपये नकद समेत हजारों का सामान ले गए।

फोटो-26- चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान दिखाता गृहस्वामी

एक ही रात चार घरों से कई लाख की चोरी
क्रासर----
सिठौरा गांव में ताबड़तोड़ चोरी की चार वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed