{"_id":"5b48f7b74f1c1b51748b47f4","slug":"31531508663-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक के जनरल स्टोर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौक के जनरल स्टोर में लाखों की चोरी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। चौक बाजार इलाके में जनरल स्टोर में गुरुवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने नगदी व कीमती सामान पार कर दिया। घटना की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अभी हाल ही में आयकर विभाग की छापेमारी में यहां भी कार्रवाई हुई थी।
रस्तोगीगंज निवासी हरिओम रस्तोगी के जनरल स्टोर में चोरों ने रात को पीछे की दीवार में सेंध लगाई। दुकान हरिओम का भाई जगदीश रस्तोगी संभालता है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर काउंटर कैश बाक्स टूटा पड़ा था। पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। दीवार के पीछे खंडहर है। दुकान मालिक ने बताया कि काउंटर में करीब 25 से 30 हजार रुपये थे। चोरों ने करीब एक लाख कीमत के बैग, अटैची, कपड़े, अंडर गारमेंट्स समेत अन्य कीमती
सामान उठा ले गए हैं। प्रतिष्ठित कारोबारी की दुकान में चोरी की खबर से इलाकाई लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि दुकान से करीब दस कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट है। इसके बाद भी चोर घटना को अंजाम दे गए। सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र सिंह, बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशीष सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। कोतवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीछे खंडहर के कारण कोई भी नहीं घुस सकता है। सुराग इतना संकरा है जिसमें कोई बच्चा ही घुस सकता है। दुकान की छत पर जाने के लिए कोई जगह नहीं है। फोरेंसिक टीम की जांच में सेंध दुकान के अंदर के हिस्से से लगाए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौक बाजार में वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए। कारोबारी के बेटे मोनू रस्तोगी ने पुलिस की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। तभी कोतवाल भड़क उठे। उन्होंने दावा किया कि सेंध लगी जगह से चोरी नहीं हो सकती। भड़के कोतवाल ने यह तक कह डाला कि ‘कोई व्यक्ति सेंध लगी जगह से बाहर निकल जाए तो वह नौकरी से इस्तीफा दे देंगे’। कोतवाल की बयानबाजी से लोग चुप्पी साध गए।
फोटो संख्या एवं परिचय
8- शहर के चौक बाजार स्थित जनरल स्टोर में लगी सेंध। अमर उजाला
जनरल स्टोर में लाखों की चोरी
चौक बाजार स्थित जनरल स्टोर में चोरों ने रात को पीछे की दीवार में सेंध लगाई
पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पड़ताल की