{"_id":"5c549994bdec227381665f49","slug":"21549048212-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति से मारपीट में दोनों पक्षों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति से मारपीट में दोनों पक्षों पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर कस्बे में प्रधानपति से मारपीट व हमले के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। लूटपाट, मारपीट, धमकी, एससी-एसटी एक्ट, तोड़फोड़ की धाराओं में कार्रवाई हुई।
असोथर की प्रधान संगीता देवी हैं। उनते पति रामकिंकर अवस्थी का गुरुवार रात दूसरे पक्ष के अन्नू सिंह से विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष ने प्रधानपति की पिटाई कर दी थी। देर रात प्रधानपति की ओर से महाबीर रैदास ने तहरीर दी। महाबीर का आरोप है कि दो साल पहले उसने अन्नू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रिपोर्ट में गवाही न
देने के लिए प्रधानपति के सामने अन्नू सिंह, अंकित सिंह, दीपेश, शिवबदन, शिवप्रताप, अन्नी सिंह ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधानपति को भी पीटकर गले से सोने की चेन लूट ली। मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। अन्नू सिंह की ओर प्रधानपति और उनके साथियों पर रिपोर्ट की गई है। अन्नू सिंह का आरोप है कि वह कार से जा
विज्ञापन
रहे थे। पुरानी खुन्नस के चलते प्रधानपति पक्ष ने हमला किया। कार के शीशे तोड़ डाले। मारपीट कर सोने के गले से चेन लूट ली। कस्बे में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। कार्यवाहक एसओ गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
असोथर कस्बे का एक हफ्ते पहले डीएम ने निरीक्षण किया था। प्रधानपति ने सरकारी जमीन खड़ी फसल डीएम को दिखाई थी। डीएम ने अन्ना मवेशियों के लिए सरकारी जमीन पर उगी फसल काटने के आदेश दिए थे। एक पक्ष की फसल भी मवेशियों के लिए गुरुवार को काटी गई। बवाल के पीछे इस मसले की खुन्नस भी मानी जा रही है।
प्रधानपति से मारपीट में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट
एससी-एसटी एक्ट, लूटपाट की धारा में हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो