फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भट्ठा मजदूर ने खुद को केरोसिन डालकर फूंका

भट्ठा मजदूर ने खुद को केरोसिन डालकर फूंका

Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर ने खुद को केरोसिन डालकर फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे में सोमवार रार्त इंट भट्ठा मजदूर ने घर बाहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और जिला अस्पताल लाए। मंगलवार सुबह मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कस्बा निवासी मुमताज का बेटा मुख्तार खान (38) गोरखपुर जिले में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी शहनाज, बेटी गुड़िया (16), बेटा अभिषेक (14), बेटा शेखू (13), सरफराज (6) हैं। भट्ठा मजदूर की पत्नी ने बताया कि मुख्तार सोमवार शाम गोरखपुर से आए थे। जमकर शराब पी रखी थी। इसके बाद घर के बाहर खाना पकाया गया। पड़ोसियों के साथ पति ने और शराब पी।
विज्ञापन


वाद-विवाद में पता नहीं किसकी बात लग गई और मुख्तार ने घर के अंदर रखा केरोसिन खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। परिजन दौड़कर पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाई। मजदूर का पूरा शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजनों उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर सुबह मुख्तार की मौत हो गई। मुख्तार घर में इकलौता कमाने वाला था। हादसे के बाद से पत्नी और बच्चों का रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर शराब की लती था। शराब का नशा अधिक होने पर उसने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed