{"_id":"594eb0744f1c1ba3228b45df","slug":"21498329204-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मम हत्या कर युवक की लाश फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्मम हत्या कर युवक की लाश फेंकी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मम हत्या कर युवक का शव फेंका
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव में 30 वर्षीय युवक की निर्मम तरीके से हत्या करने के बाद शव को फेंक कर हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है।
शव मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे से कुंवरपुर रोड पर बाजापुर गांव के बाहर एक गड्ढे से बरामद हुआ। शहर से कुछ ग्रामीण शनिवार की देर शाम गांव लौट रहे थे। एक ग्रामीण खेत के किनारे लघुशंका करने पहुंचा। शव देखकर वह मौके से गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीओ सिटी समरबहादुर व एसओ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि दाहिने हाथ की कलाई पर 786 गुदा है। इससे युवक मुस्लिम समुदाय का लग रहा है। धड़ के ऊपर का चेहरा, दाहिने पैर का पंजा और बाएं हाथ का पंजा गायब है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों अंग पहचान मिटाने के लिए गायब किए गए होंगे।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास चार पहिया गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। एसओ ने बताया कि हत्या कहीं और की गई होगी। इसके बाद शव के अलग-अलग टुकड़े कर फेंक दिए गए। फोरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह के आसपास नमूने लिए हैं। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
- धड़ से चेहरा, दाहिना पैर, बाएं हाथ का पंजा काटा, शरीर के तीनों अंग गायब, दाहिने हाथ में 786 गुदा