{"_id":"6af4ab6f515a2bf73f0110c2","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-up-for-asking-fare-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156966-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा
विज्ञापन
फोटो 10 - पटियाली में सीएचसी में भर्ती ई-रिक्शा चालक भूरा। स्रोत : संवाद
पटियाली। पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर बुधवार को एक ई-रिक्शा चालक द्वारा किराये के रुपये मांगने पर दबंगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर चालक पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
कस्बे के मोहल्ला सर्राफा निवासी भूरा राईन पुत्र गफूर राईन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को ई-रिक्शा में सवारियां लेकर पटियाली से सिढ़पुरा जा रहा था। ग्राम करनपुर के निकट समोटी गांव निवासी कुलदीप पुत्र सुभाष ने ई-रिक्शा रुकवाया और बिना किराया दिए जाने लगा।
भूरा ने जब किराये के रुपये मांगे तो कुलदीप गालीगलौज करने पर उतर आया। विरोध करने पर उसने करनपुर से अपने दो-तीन साथियों को बुला लिया और चालक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।