{"_id":"5a57aab84f1c1b25198b46d6","slug":"201515694776-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। कई महीनों से मायके में रह रही विवाहिता ने गुरुवार को जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रक्षपाल की बेटी पिंकी देवी (25) की शादी बसोहनी गांव निवासी सुनील कुमार से हुई थी। कई महीनों से वह अपने मां पिता के साथ जमरावां गांव के एक भट्ठे में मजदूरी कर रही थी। मां सुनीता देवी ने बताया कि ईंट भट्ठे में वह लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सुबह नींद खुली तो बेटी नहीं थी। नित्य क्रिया के लिए जाना सोचकर काम में जुट गए। जंगल की तरफ से लौटे मजदूरों ने बेटी का शव बबूल पर लटका होने की खबर दी। वह भागकर मौके पर पहुंचे। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था।
उसकी मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। इसी वजह से ससुरालीजनों ने चार माह पहले मायके भेज दिया था। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन खराब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।