{"_id":"59bad3fc4f1c1b37688b4982","slug":"201505416188-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को दौड़ाकर मारी गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को दौड़ाकर मारी गई गोली
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नलकूप से घर लौट रहे किसान को गुरुवार की रात दौड़ाकर तीन गोलियां मारीं। एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल को रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
यमुना किनारे स्थित सलेमपुर गांव निवासी देवनाथ का पुत्र लल्लू (55) को घर लौटते वक्त जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे थे। तीन हमलावरों ने फायरिंग चालू कर दी। एक गोली कंधे पर लगने से घायल हो गए। वह चीख पुकार मचाकर जान बचाने को भागने लगे।
पीछे से दौड़ाकर दो गोलियां हमलावरों ने मारी, लेकिन यह दोना गोलियां नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण स्कूल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गए। रास्ते में घायल हालत में मिले लल्लू को पीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ आरके सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर हमले का कारण मालूम हो सकेगा।
विज्ञापन
किसान को दौड़ाकर मारी गोली, गंभीर
नलकूप से घर लौटते समय किया हमला