फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मार्ग दुर्घटनाओं में टावरकर्मी समेत दो की मौत

मार्ग दुर्घटनाओं में टावरकर्मी समेत दो की मौत

Tue, 25 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में टावरकर्मी समेत दो की मौत
फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव के पास कार पलट जाने से टावर कर्मी की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हैं। एक अन्य घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास रविवार रात ट्रक से कुचलकर एक किसान की मौत हुई। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव निवासी जगतपाल के बेटे मनोज कुमार (25) इलाहाबाद में मोबाइल टावरों में तेल की आपूर्ति करते थे। सोमवार सुबह गांव के ही रहने वाले रिश्तेदार नरेंद्र (30) और इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहे उनके पड़ोसी मनोज पासवान (21) के साथ कार से इलाहाबाद जा रहे थे। मनोज कुमार कार चला रहे थे। सुबह लगभग सात बजे कार विजयीपुर ब्लाक के सामने पहुंची तो एक
विज्ञापन



बाइक सवार को टक्कर लग गई, जिससे वह गिर गया। बाइक सवार को टक्कर लगने से डर के चलते कार की रफ्तार बढ़ा दी गई। गोंदौरा के पास गड्ढे पड़ने से कार असंतुलित होकर पलट गई। आसपास मौजूद लोग मौके पहुंचे। कार सीधी कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक कार चले रहे मनोज कुमार की मौत हो चुकी थी। कार में बैठे रिश्तेदार नरेंद्र और छात्र मनोज पासवान घायल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हरदों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी किसान रामकृष्ण (40) रविवार रात रोडवेज बस से उतरकर पैदल गांव जा रहे थे। रात लगभग नौ बजे कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
फोटो-7- किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव के पास पलटी कार।

हादसों में टावरकर्मी समेत दो की मौत
बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने में कार पलटी
रात में कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने किसान को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed