फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   युवक ने घर के भीतर फांसी लगा की आत्महत्या

युवक ने घर के भीतर फांसी लगा की आत्महत्या

Tue, 19 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवक ने घर के भीतर फांसी लगा की आत्महत्या
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर बिरनई गांव में सोमवार की शाम एक युवक ने अपने घर को दो मंजिले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर खेत में काम कर रहे युवक के माता पिता घर पहुंचे, तो युवक का शव दरवाजे की कुंडी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


द्वारिकापुर बिरनई गांव निवासी किसान गुलाब यादव के बेटे आलोक (27) की तीन साल पहले रानी के साथ शादी हुई थी। इस दौरान उसके एक साल का बेटा है। पत्नी त्योहार करने मायके गई हुई है। सोमवार पर युवक का माता पिता खेतों पर काम करने गए थे। युवक घर में अकेला था। शाम करीब पांच बजे युवक ने घर के दो मंजिले
विज्ञापन


कमरे के दरवाजे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बाहर से युवक को फांसी पर लटकता देख उसके माता-पिता को खेत में जाकर सूचना दी। सूचना पर माता पिता घर आए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने बताया कि युवक शराब का लती थी। पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मौत, गले में रस्सी कसने जैसा निशान
- परिजनों ने कहा करंट लगने से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां के मजरे संदलपुर सहोदरपुर में सोमवार शाम एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल आए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव अस्पताल की मच्र्युरी में रखवाया गया है। किशोरी के गर्दन में रस्सी कसने का निशान है, जबकि किशोरी के परिजनों का कहना है कि करंट लगने से मौत हुई है।
संदल सहोदरपुर निवासी विजयपाल की बेटी गुड़िया (16) को गंभीर हालत में लेकर उसका चचेरा भाई मोनू सोमवार शाम सदर अस्पताल पहुंचा। यहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने शव का विधिवत निरीक्षण किया, तो उसके गर्दन में रस्सी कसने जैसा निशान था। स्थिति संदिग्ध होने के कारण शव को मच्र्युरी में रखवाया गया है। किशोरी के चचेरे भाई मोनू ने बताया कि घर की छत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरती है। गलती से तार पकडने के उसकी करंट लगने से यह हालत हुई है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस भेजकर घटना का पता लगाया जा रहा है।

बाइकों की भिड़ंत में सगे भाई घायल
फतेहपुर। थरियांव कस्बे के समीप सोमवार की शाम बाइकों की भिड़ंत में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव निवासी हरिशचंद्र के बेटे नीरज (27) और उसका छोटा भाई धर्मेद्र (17) शाम को बाइक से होली का सामान खरीदने थरियांव बाजार आए थे। लौटते समय सामने से आए बाइक सवारों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed