{"_id":"59c7fe564f1c1bb6688b6460","slug":"171506278998-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित मामा ने भांजी संग किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहित मामा ने भांजी संग किया दुष्कर्म
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थाना क्षेत्र में रिश्ते के एक विवाहित मामा ने भांजी से दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने आरोपी की खुद तलाश की। विफल होने पर रविवार की रात थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 19 सितंबर की दोपहर शौच के लिए जंगल गई थी। पड़ोस के गांव में किशोरी का ननिहाल है। इसी दौरान ननिहाल से एक युवक पहुंचा। वह बेटी का रिश्ते में दूर का मामा लगता है। उसने जंगल में घसीटकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी ने अपनी मां से आपबीती बताई। वे लोग आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी से मुलाकात नहीं हो सकी। उसके घर के लोगों ने कुछ दिन का वक्त मांगा। अब वह लोग भी टरकाने लगे। बताया कि आरोपी चार बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
एसओ राजीव सिंह ने बताया कि दूर के रिश्ते में आरोपी पीड़िता का मामा लगता है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म
आरोपी की तलाश में जुटे रहे परिजन
पांच दिन बाद दर्ज कराई एफआईआर