{"_id":"5c61c99fbdec224bc54aa586","slug":"161549912479-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल किसान ने हैलट में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल किसान ने हैलट में दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में हफ्तेभर पहले मारपीट में घायल किसान की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पुलिस ने दो भाई और भांजे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के मौजमाबाद निवासी प्रेमशंकर अवस्थी के बेटे अखिलेश अवस्थी, बृजेश अवस्थी और उनका भांजा रायबरेली जिले के सरेनी थाने के छिवलहा निवासी श्यामू शुक्ल चार फरवरी की शाम गांव में किसान सोहनलाल (55) के दरवाजे पर एक निषाद बिरादरी के व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौज कर रहे थे। दरवाजे पर खड़े होकर गालीगलौज का सोहनलाल ने विरोध किया। तीनों ने उसके सिर में लाठी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर किया था। हैलट में सोमवार की सुबह घायल किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर पत्नी सुनीता, बेटे दीपक, सूरज और आकाश का हाल बेहाल है। किसान के भाई मनमोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज एनसीआर हत्या की धाराओं में तरमीम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मारपीट में घायल किसान ने दम तोड़ा
दो भाई और भांजे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो