{"_id":"59c2bce94f1c1b1f688b5999","slug":"161505934569-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का शिवलिंग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का शिवलिंग चोरी
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के डेंडासयी गांव के पिपरहापुरवा स्थित मंदिर में स्थापित शिवलिंग मंगलवार की रात चोरी हो गया। ग्रामीणों को बुधवार की सुबह चोरी का पता लगा। इस पर कई गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंची। इलाके के कई संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
करीब पांच साल पहले गांव के रज्जन गौतम और राजेंद्र गौतम परिवार ने मंदिर का निर्माण कराया था। मंगलवार की रात चोर मंदिर के अंदर शिवलिंग को अर्घा से उखाड़ ले गए। पुलिस आसपास इलाके में खोजबीन करती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की चर्चा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दूसरे मंदिर से कुछ साल पहले गौरइया बाबा की मूर्ति चोरी हो गई थी।
वह मूर्ति काफी दिन बाद तालाब से मिली थी। ग्रामीणों ने बताया कि उस मूर्ति को शरारती तत्वों ने बारिश न होने के कारण पानी में फेंक दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवलिंग को भी ऐसा ही सोचकर किसी शरारती तत्व ने आसपास फेंका होगा। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों की धरपकड़ कर शिवलिंग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
25- शिवलिंग चोरी के बाद खाली पड़ा अर्घा।
मंदिर का शिवलिंग चोरी
ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं