फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शिवराजपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी

शिवराजपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी

Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिवराजपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शिवराजपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से चोर नगदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। एक घर में मुखिया के जग जाने पर चोर भाग गए। एक ही रात तीन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।

औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के पश्चिम छोर पर धर्मेंद्र कुमार रहते हैं। मुंडन कार्यक्रम के चलते धर्मेद्र की पत्नी नारायणी बच्चों को लेकर शनिवार को उन्नाव जिले के विभौर गांव स्थित मायके चली गई थी। रविवार को धर्मेद्र भी विभौर गए। इसी का फायदा उठा चोर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


यहां से चोर बर्तन, कपड़े व अन्य सामान सहित पांच हजार रुपये चुरा ले गए। जाते-जाते पंखे को भी दो जगह से तोड़ गए। दूसरी वारदात शिव कुमार के घर हुई। शिव कुमार पत्नी सुनीता व बेटे अनुज के साथ बरामदे में सो रहे थे। बेटी लता कमरे में सोई थी। मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर इसी रास्ते घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिव कुमार सुबह नदी स्नान करने के बाद घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। चोर करीब 43 हजार के जेवर और दो हजार रुपये ले गए। चोरों का अगला निशाना गंगा प्रसाद बने। ये कानपुर की प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं और वहीं गांधी ग्राम में रहते हैं। गांव में पत्नी सरोज और अविवाहित बेटा सोनू रहता है।

बीवी और बेटा घर की बाउंड्रीवाल में लगे गेट पर ताला बंद कर रविवार को कानपुर गए थे। चोर खिड़की के सहारे दाखिल हुए और दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुस गए। एक कमरे में टंगे झोले में उन्हें चाबियां मिल गईं। दो बड़े और दो छोटे बक्से का ताला खोलकर चोर करीब साढ़े पांच लाख जेवर और 50 हजार रुपये चुरा ले गए।

चोरों ने वशिष्ठ कुशवाहा के घर पर भी दस्तक दी। चाहरदीवारी फांद कर चोर अंदर घुसे ही थे कि बरामदे में सो रहे वशिष्ठ की नींद खुल गई। उन्होंने टार्च की रोशनी मारी तो चोर भाग गए। इस मामले में औंग के कार्यवाहक थानेदार उमाकांत का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।


बंदरों ने खोला चोरी का राज
गंगा प्रसाद के घर को निशाना बनाने वाले चोरों ने अटैची में कागज होने की वजह से उसे बाहर फेंक दिया था। इसे बंदर नोच रहे थे। सुबह इस पर सोनू के चचेरे भाई पंकज की निगाह पड़ी।

इसके बाद उसने गंगा प्रसाद के घर में झांका तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने धमेंद्र के घर का आटा और दाल बाहर फेंक दिया था। इस पर भी बंदरों का झुंड इकट्ठा हो था। इसे देखकर धर्मेंद्र की बहन शंकरी को चोरी का पता चला।

दरवाजे पर बिखरा मिला खून
गंगा प्रसाद के घर के दरवाजे में लगे ताला को तोड़ने में चोर कामयाब नहीं हो सके। यहां पर कुंडा तोड़कर चोर अंदर घुसे। दरवाजे के नीचे खून मिलने से पता चलता है कि ताला तोड़ने के दौरान चोर गैंग का कोई सदस्य घायल भी हुआ है।


चार घंटे बाद पहुंची पुलिस
एक साथ तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात के बावजूद इलाकाई पुलिस ने इसे हल्के में लिया। वह सूचना के चार घंटे बाद पहुंची। एसओ की गैर मौजूदगी में तफ्तीश को पहुंचे एसआई उमाकांत को ग्रामीणों ने घेर कर गांव में चलने वाले जुआड़खाने के खिलाफ कार्रवाई न किये जाने पर नाराजगी जताई। कहा पुलिस को लगातार सूचना देने के बावजूद इसे बंद नहीं कराया जा रहा है। जिस अंदाज में चोरी हुईं हैं उससे साफ है कि चोरों के साथ गांव का भी कोई न कोई शख्स मिला है।

32- शिवराजपुर गांव में गंगा प्रसाद के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
शिवराजपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी
लाखों रुपये के जेवर और नगदी ले गए
मुखिया के जग जाने से बच गया एक घर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed