फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वीआईपी रोड में दुकान से नकदी व माल चोरी

वीआईपी रोड में दुकान से नकदी व माल चोरी

Sat, 20 Apr 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी रोड में दुकान से नकदी व माल चोरी
फतेहपुर। वीआईपी रोड पर गुरुवार की रात चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर नगदी समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। दुकान मालिक को शुक्रवार की सुबह वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया मोहल्ला निवासी मोहम्मद रईस की वीआईपी रोड पर इंटर कालेज के सामने इनवर्टर-बैटरी की दुकान है। गुरुवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गए। रात में किसी समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मोहम्मद रईस के मुताबिक पड़ोसी दुकानदारों से सूचना मिलने पर दुकान
विज्ञापन


पहुंचे तो दुकान के लोहे के दरवाजे में कुंडी काटने का कटर लगा था। दरवाजे के ऊपर सेंध लगी मिली। चोर काउंटर तोड़कर 12 हजार रुपये नगदी व करीब एक लाख का माल समेट ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर आबूनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 5- कुंडी काटने की कोशिश में चोरो का छूटा कटर
फोटो संख्या 6- दुकान में दीवार तोड़कर लगाई सेंध

दुकान में सेंध लगा नगदी व एक लाख का माल पार
क्रासर-----
-वीआईपी रोड पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो


अ-फालोअप
तेल माफिया का पार्टनर स्टे लेकर थाने पहुंचा
क्रासर----
- तेल चोरी में पुलिस ने पार्टनर का पकड़ा था टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मथुरा के तेल माफिया का वांछित पार्टनर बुधवार की रात हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर लेकर थाने पहुंचा। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ करने थाने पहुंचे, पर हाईकोर्ट का आदेश होने के कारण पुलिस कुछ कर नहीं सकी।
मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव में बीते मार्च महीने में दो बार आईओसी लाइन तोड़कर तेल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। पुलिस को एक अप्रैल को मथुरा का एक तेल टैंकर तेल चोरी वाली जगह चखेड़ी से बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में नौ अप्रैल को मथुरा के फरह थाने के बेरी गांव निवासी मनोज अग्रवाल, मैनपुरी जिले के पुआयां निवासी शैलेंद्र सिंह व पंकज सिंह को गिरफ्तार किया था। मथुरा का मनोज अग्रवाल तेल माफिया है। पुलिस की पूछताछ में मथुरा के कृष्णा नगर निवासी प्रतीक गर्ग का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे मनोज का पार्टनर बताया। प्रतीक दो पेट्रोल पंप और टैंकर का मालिक हैं। उसका ही टैंकर चखेड़ी में पकड़ा गया था। पुलिस ने प्रतीक समेत तीन लोगों को फरार घोषित किया था। आरोपी प्रतीक गर्ग बुधवार रात थाने पहुंचा और पुलिस को हाईकोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया। बताते हैं कि यह जानकारी मिलते ही कई पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ के लिए थाने पहुंचे, पर हाईकोर्ट का आदेश होने के नाते सफल नहीं हुए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस अभी प्रतीक को रोके हुए है। उधर, एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतीक को हाईकोर्ट से स्टे आर्डर मिला है। आदेश की जांच कराई जा रही है।
--------


अ-फालोअप
राधा की पहचान को पिता की हुई डीएनए सैंपलिंग
-किशनपुर पुलिस ने असोथर थाने भेजी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव नहर से सप्ताह भर पहले मिले महिला के शव की पहचान राधा के रूप में होने की तथ्यात्मक पुष्टि के लिए उसके पिता का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। शुक्रवार को डीएनए सैंपल लेने की कार्रवाई की गई है। सैंपल मिलान होने से शव राधा का होने या न होने के बारे में जानकारी हो पाएगी।
असोथर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी रामकुमार की बेटी राधा देवी (28) का विवाह पांच साल पहले जानकीपुर गांव निवासी छेदीलाल के बेटे मनोज कुमार भुर्जी के साथ हुई थी। 27 मार्च की रात राधा ससुराल से लापता हो गई थी। 12 अप्रैल को नरैनी गांव के किनारे नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। रामकुमार ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी राधा के रूप में की और हत्या का आरोप लगाया। किशनपुर थाने की पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, ससुराल वालों ने शव राधा का होने से इनकार किया। असोथर थाने में 31 मार्च को गुमशुदगी दर्ज होने के चलते मामले की जांच को स्थानांतरित की गई।

एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि मायके पक्ष ने शव की पहचान की है, ससुराल वालों ने पहचान से इनकार किया है। शव पुराना होने के कारण फोटो से राधा के होने का मिलान नहीं हो सका था। पोस्टमार्टम में राधा का डीएनए सैंपल लिया गया था। उसके परिवार के लोगों के डीएनए की पुष्टि होगी। राधा के पिता रामकुमार का शुक्रवार को डीएनए सैंपल लेने की कार्रवाई की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed