फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राजगीर की हाईटेंशन लाइन छूने से जलकर मौत

राजगीर की हाईटेंशन लाइन छूने से जलकर मौत

Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजगीर की हाईटेंशन लाइन छूने से जलकर मौत

विज्ञापन
फतेहपुर। निर्माणाधीन मकान की छत पर प्लास्टर कर रहा राजगीर बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी राजेंद्र का बेटा रामसेवक (30) राजगीर था। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह परिवार के साथ शहर के राधानगर इलाके में किराए पर रहता था। परिजनों ने बताया कि रामसेवक राधानगर नई बस्ती इलाके में बुधवार सुबह शिक्षक के घर की छत पर प्लास्टर करने गए थे। छत से हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। काम के दौरान रामसेवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। घटना से पत्नी शालिनी, आठ साल के बेटे सिद्घार्थ और पांच साल के शिवम का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान शिक्षक ने राजगीर को बचाने की कोशिश नहीं की। वह मौके से भाग निकले। छत के ऊपर काम कराने से पहले सुरक्षा संबंधी उपाय करने चाहिए थे। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजगीर की मौत
मकान मालिक मौके से भाग निकला, परिजनों ने लापरवाही से काम कराने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed