फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक में फंसकर पचास मीटर तक घिसटी छात्रा, मौत

ट्रक में फंसकर पचास मीटर तक घिसटी छात्रा, मौत

Sat, 08 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में फंसकर पचास मीटर तक घिसटी छात्रा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थरियांव। हाईवे पर थरियांव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद शुक्रवार दोपहर एक बीएससी छात्रा पहिए के नीचे आ गई। ट्रक में फंसकर वह करीब पचास मीटर तक घिसटती चली गई। शव क्षत-विक्षत हो गया। हेलमेट लगाए होने की वजह से बाइक चला रहे युवक की जान बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया गांव निवासी दिवंगत भोंदू की बेटी रोमा (20) शहर के निवेदिता सिंह महाविद्यालय की छात्रा थी। उसकी मार्च माह में थरियांव थाने के आमापुर के बरयैखुर्द गांव निवासी संजय दिवाकर से शादी तय हुई थी। संजय बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। उसके छोटे भाई मंजय के साथ कालेज किताबें लेने रोमा
विज्ञापन


बाइक से आई थी। किताबें लेने के बाद मंजय छात्रा को वापस थरियांव मोड़ तक छोड़ने जा रहा था। थरियांव हाईवे पेट्रोल पंप के सामने पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा मंजय डिवाइडर की तरफ गिरा। वहीं रोमा उछलकर बीच हाईवे पर गिरी और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। हादसे की
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक को कटोघन टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया। इधर, हादसे से कोहराम मच गया। मंजय और उसके परिवार के लोग पहुंचे। उन लोगों ने लड़की पक्ष को खबर दी। मां गोंदिया देवी बेटी का क्षत-विक्षत शव देखकर बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि बड़े अरमान से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। रोमा तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। उसके तीन भाई राकेश, मुकेश, जितेंद्र दूसरे प्रदेश में कमाते हैं। थानेदार श्रवण सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक पकड़े गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
22- रोते बिलखते मृतक के परिजन।

छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत
मंगेतर के भाई संग कालेज से लौट रही थी, हेलमेट लगाने से बाइक चला रहे युवक की जान बची
हाईवे पर थरियांव पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed