{"_id":"5aaeb24d4f1c1bae758b6162","slug":"131521398349-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने डंडे से बुआ का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने डंडे से बुआ का हाथ तोड़ा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जायदाद की रजिस्ट्री न करने पर भतीजे ने रविवार को अपनी वृद्ध बुआ पर कहर ढाया। डंडों से पीटा फिर हाथ मोड़कर तोड़ दिया तो मांस फाड़कर हड्डियां बाहर की ओर आईं। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुड़हा पाल की पत्नी फूला कुमारी (65) हैं। इनके इकलौते बेटे की 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बहू घर छोड़कर कहीं चली गई। फूला कुमारी का मायका जहानाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मकरंदपुर गांव में है। यहां उसके चार भाइयों शिवलाल, भोला, रामऔतार व मोती का परिवार रहता है। करीब 15 साल पहले शिवलाल अपनी बहन फूला को गांव ले आए थे। आरोप है कि उनकी शीतलपुर गांव के कुछ खेत भाई ने बिकवा दिए थे। उसके पास अब कुछ खेत बचे हैं।
परिजनों ने आरोप लगाया कि बचे खेत को बेचने के लिए शिवलाल का बेटा श्रीराम दबाव बना रहा था। उन्होंने खेत बेचने से मना कर दिया। तभी गुस्से में भतीजे ने हमला कर दिया। डंडे से पीटा और दोनों हाथ तोड़ दिए। वृद्धा पर हमला देखकर परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। वृद्धा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
इधर, जहानाबाद प्रतिनिधि ने बताया कि श्रीराम से फूला ने लौंग मांगा। इसी बात पर बुआ व भतीजे में विवाद होने लगा। इसके बाद गुस्से में श्रीराम ने बुआ को पीटा और हाथ तोड़ डाला। जहानाबाद थानेदार घनश्याम पांडेय का कहना है कि ग्रामीण अरविंद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।