फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shoaib used to source firecrackers from Tamil Nadu and sell them in Kaushambi through Naushad.

Kaushambi News: तमिलनाडु से पटाखा लाकर नौशाद के जरिये कौशाम्बी में खपाता था शोएब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shoaib used to source firecrackers from Tamil Nadu and sell them in Kaushambi through Naushad.
गिरफ्तार आरोपी शोएब। स्रोत: पुलिस
मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में वांछित प्रयागराज शाहगंज थाना क्षेत्र के दायराशाह अजमल निवासी शोएब पुत्र अलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शोएब तमिलनाडु से पटाखे मंगवाता था और उन्हें अपने पिता के नाम पर पंजीकृत डांडी महेवा स्थित गोदाम में रखता था। वहीं से नौशाद के माध्यम से पटाखों की सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

पिता के लाइसेंस की आड़ में कारोबार:
पूछताछ में शोएब ने बताया कि उसके पिता अलीम के नाम से प्रयागराज में पटाखा बिक्री का लाइसेंस जारी हुआ था। इसका इस्तेमाल कर तमिलनाडु से पटाखे खरीदे जाते थे। पुलिस की पूछताछ में नौशाद और शकील के साथ मिलकर इन्हें अधिक कीमत पर बेचने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिछले माह नैनी थाने में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखने के मामले में अलीम के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed