{"_id":"6a9f0d78e080ba478b0f5bf9","slug":"innocent-child-goes-missing-while-playing-in-front-of-the-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-175177-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर के सामने खेलते समय मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर के सामने खेलते समय मासूम लापता
Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के समदिया मोहल्ला स्थित तालाब में तलाश करती टीम। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मिर्जापुर के विंध्याचल निवासी दो वर्षीय अनस अमेठी के वार्ड नंबर 11 समदिया मोहल्ले में ननिहाल में घर के सामने खेलते-खेलते सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी होने पर परिजन, मोहल्ले के लोग और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, मगर अनस कहीं दिखाई नहीं दिया। तालाब में डूबने की आशंका पर पहले स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
सोनू के मुताबिक उनका भांजा अनस एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ विंध्याचल से ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद नजर पड़ी तो अनस वहां नहीं था। आसपास और मोहल्ले में तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने आसपास के रास्तों, कुआं और तालाब के आसपास भी छानबीन कराई। तालाब में बच्चे के गिरने की आशंका पर स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की। तालाब के आसपास रोशनी की व्यवस्था भी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मां का रो-रोकर बुरा हाल
अनस के लापता होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब भी बेटे की तलाश में जुटे हैं। परिवार के अन्य सदस्य आसपास के क्षेत्रों में बच्चे को खोज रहे हैं। मुजीब के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अल्तमस, दूसरा अहद और सबसे छोटा अनस है। परिवार के लोग अनस के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।