फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boy dies after coming into contact with high-tension line.

Bijnor News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालक की मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after coming into contact with high-tension line.
किरतपुर के गांव फाजलपुर मे विद्युत लाइन की चपेट में आने से मरने वाले अनस का फाइल फोटो
-परिजनों और ग्रामीणों ने नजीबाबाद बिजलीघर में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। गांव फजलपुर हबीब उर्फ बड़ी ज्वाली में सोमवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय अनस की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बालक के शव को लेकर नजीबाबाद बिजलीघर पर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत लाइन हटवाने और मुआवजे की मांग की।
अनस अपने घर की छत पर गया था, जहां ममटी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कराई और बालक को तारों से अलग किया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीच से गुजर रही इस हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टल सकता था। कई स्थानों पर तो विद्युत तार छतों को छू रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण बालक के शव को लेकर आदर्श नगर नजीबाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने बिजलीघर परिसर में शव रखकर लाइन हटाने की मांग की। सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार ने बताया कि बिजली के करंट से बालक की मौत हुई है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed