{"_id":"5c9e6d84bdec2214161d5e95","slug":"11553886596-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर ने छात्रा को कुचला, मौत, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर ने छात्रा को कुचला, मौत, जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर सड़क पार कर रही एक छात्रा को शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। चिलचिलाती धूप में हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी गुलाम अहमद की बेटी अफसाना(14) गांव के प्राइमरी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। घर से वह सड़क पार कर कूड़ा फेंकने जा रही थी। बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने छात्रा को कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग और परिजन दौड़कर पहुंचे। मौके पर बच्ची को मृत पाया गया। ग्रामीणों ने ट्रेलर नंबर की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पकड़ में आने से पहले चालक ट्रेलर को लदिगवां के पास ढाबे में छोड़कर भाग निकला। मौके पर पुलिस के पहुंचने में लेटलतीफी हो गई। इधर, ग्रामीणों ने मार्ग पर ईंट, ट्रकों के फटे टायर सड़क में डालकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ श्रीपाल यादव और एसओ राजेश मौर्या पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग की। पुलिस से बेकाबू ट्रकों को लेकर ग्रामीणों से नोकझोक हुई। ग्रामीणों ने जाम हटाने से मना किया। करीब तीन घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। छात्रा के पिता गुलाम अहमद ईट-भट्ठे में मजदूरी करते हैं। अफसाना की मां सुबरातन बेगम रो रोकर बेहाल दिखीं। छोटी बहन कल्लोपरी, एक छोटा भाई गुलशाद और बड़े भाई शकील अहमद, अकील अहमद, शमशाद हैं। जाम हटने के बाद यातायात कई घंटे तक रेंगता रहा। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि ट्रेलर को थाने में खड़ा कराया गया है। चालक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।