फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार को मारी गोली

रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार को मारी गोली

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार को मारी गोली
फतेहपुर। रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार एमआर(मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव) को शुक्रवार रात नकाबपोश बाइक सवार लोगों ने पीठ में गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने पीठ से छर्रे निकाले हैं। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के खंसेनपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ छोटे के बेटे विवेक यादव (33) लखनऊ में एमआर हैं। वह गुरुवार को छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें जाफरगंज थाने के दलेलखेड़ा गांव निवासी मामा प्रेम यादव से मिलने जाना था। रिश्ते में गाजीपुर थाने के भटपुरवा निवासी मामा राजेश यादव खंसेनपुर पहुंचे थे। बाइक से
विज्ञापन


दोनों दलेलखेड़ा जा रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर नहर पुलिया के पास घटना हुई। राजेश ने बताया कि पीछे से पल्सर बाइक सवारों ने इनकी बाइक रोकवा ली। बाइक में पीछे बैठे नकाबपोश ने तमंचा निकाला और विवेक की पीठ में गोली मार दी। भाग जाने पर राजेश ने शोर मचाया। चीख पुकार पर लोग इकट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


हुए। जोनिहा चौकी इंचार्ज रमाकांत गिरि पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, सीओ अभिषेक तिवारी, कोतवाल एपी तिवारी, जाफरगंज थानेदार चिंरजीव मोहन घटनास्थल की छानबीन को पहुंचे। राजेश ने बताया कि वह कुवैत से वापस आया है। उसका कुवैत में कारोबार है। उसके प्रेम यादव सगे बहनोई हैं। इसी रिश्ते


से विवेक भांजा लगता है। वह दूसरी बार विवेक से मिला है। विवेक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। घटना की वजह फिलहाल समझ में नहीं आ रही है। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

38- सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराते गोली से घायल एमआर विवेक यादव
रिश्तेदार के घर जा रहे एमआर को मारी गोली
- कुवैत से आए रिश्ते में मामा के साथ जा रहा था
- नकाबपोश हमलावर गोली मारकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed