{"_id":"5b71d4f842c79237ef5f730f","slug":"11534186744-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से सेवानिवृत पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से सेवानिवृत पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाने के उदयराजपुर गांव में सोमवार सुबह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कनपटी में सटाकर गोली मारी गई। परिजन घटना की वजह मानसिक बीमारी बता रहे हैं, जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर अक्सर बेटों से विवाद होता था। घटना
की रात भी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तमंचा कहां से आया, इसकी छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उदयराजपुर गांव निवासी रघुराज पासवान (62) पुलिस कांस्टेबल थे। परिजनों ने बताया कि रघुराज ने 2012 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। घर में पत्नी रामप्यारी, बड़ा बेटा राजेश, व बृजेश हैं। राजेश कंप्यूटर की दुकान
विज्ञापन
खोले है। छोटा बेरोजगार है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में पिता और बेटों में बंटवारे को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। रविवार शाम भी रघुराज की बेटों से कहासुनी हुई थी। खाना खाने के बाद रघुराज दूसरी मंजिल पर सोने चले गए थे। सुबह लगभग नौ बजे बड़ा बेटा दुकान चला गया और पत्नी घर के बाहर भैंस को
चारा लगा रही थी। इसी बीच रघुराज ने 12 बोर के तमंचे से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर पत्नी और दोनों बहुएं दूसरी मंजिल में पहुंची, शव खून से लथपथ पड़ा था। घर के अभिभावक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। चीख सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने मौके से
तमंचा बरामद कर बड़े बेटे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की पुष्टि हुई है। तमंचा कहां से आया, यह देखा जा रहा है। मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-11-पुलिस कर्मी की फाइल फोटो।
तमंचे से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
- घर की दूसरी मंजिल पर कनपटी से सटा कर मारी गोली
- परिजनों ने बताया मानसिक बीमार थे, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो