{"_id":"5aa95d094f1c1b094a8b5418","slug":"11521048841-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर गए किराना कारोबारी के बेटे का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर गए किराना कारोबारी के बेटे का अपहरण
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली (फतेहपुर)। दुकान का सामान लेने तीन दिन पहले कानपुर गए युवक का अपहरण हो गया। परिजनों के मोबाइल पर आए मैसेज में पांच लाख की फिरौती मांगी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपहरण व फिरौती के मैसेज और कॉल के लिए युवक का ही मोबाइल इस्तेमाल किया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
चांदपुर थाने के अमौली कस्बे के निवासी नरेंद्र चंद्र ओमर की किराने की दुकान है। उनका बेटा दीपक (24) विगत 10 मार्च को दुकान के लिए माल खरीदने कानपुर गया था। घर के मोबाइल नंबर पर मंगलवार को अपहरण का मैसेज आया। इसमें पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। परिवार के लोग दीपक की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को मोबाइल पर फोन आया। इसमें दीपक की जान खतरे में होने की धमकी दी गई और उसके खाते में जल्द से जल्द रुपये डालने के लिए बोला गया। फोन आने के बाद घरवाले घबरा गए। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो युवक की दस मार्च की रात की लोकेशन कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में मिली। सूचना पर कानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के दो दिन तक रुकने का पता लगा। पुलिस युवक को क्रिकेट में सट्टेबाजी करने की बात कह रही है। पुलिस का दावा है कि दीपक आईपीएल चालू होने से पहले रुपयों का इंतजाम करने का नाटक रच रहा है। हालांकि उसका सुराग नहीं लगा है। एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि लापता युवक घरवालों से रुपये ऐंठना चाहता है। इसी वजह से खुद के अपहरण का नाटक रचा होगा।