फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सीएमओ दफ्तर में तैनात अधिकारी को जान का खतरा

सीएमओ दफ्तर में तैनात अधिकारी को जान का खतरा

Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर में तैनात अधिकारी को जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
सीएमओ कार्यालय में तैनात सहायक शोध अधिकारी मिसबाहुल हक को अपनी जान का खतरा है। उसने सदर विधायक विक्रम सिंह के साथ पांच अक्तूबर को कार्यालय में आए लोगों से ऐसी आशंका जताई है। मिसबाहुल ने इसका एक पत्र सीएमओ को दिया है।

सहायक शोध अधिकारी मिसबाहुल हक का कहना है कि आरोग्य निधि से संबंधित काम में उन पर दबाव डाला जा रहा है। पांच अक्तूबर को सदर विधायक अपने कई समर्थकों के साथ उनके कार्यालय में आए थे। मिसबाहुल का आरोप है कि उन्हें नाम लेकर ढूंढा जा रहा था, यदि वह मिल गए होते तो उन्हें शक है कि उनके साथ अभद्रता होती, जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


आरोग्य निधि के बाबत कुछ ऐसा करने का दबाव साथ आए लोग कर्मचारियों पर बना रहे थे, जिसे करना संभव नहीं। उन्होंने यह भी लिखा है कि समय-समय पर मुझे डीएम के पास भी जाना पड़ता है। बिना सुरक्षा के अब वह न तो दफ्तर और न ही मीटिंगों में जाने में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सदर विधायक विक्रम सिंह का कहना है कि वह महिला को बेवजह दौड़ाने, फाइल संस्तुति होने के बाद भी काम न होने से उसके बच्चे की मौत सुनकर वह गए थे। शासन की मंशा के अनुसार काम न करने वालों को केवल कड़ी चेतावनी दी गई थी। अभद्रता का सवाल ही नहीं उठता।


मिसबाहुल बेवजह डर रहे हैं। इमानदारी से काम करने वालों को भाजपा के शासन में डरने की जरूरत ही नहीं है। उधर, सीएमओ वीके पांडेय का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है, बातरचीत की जा रही है।

सीएमओ दफ्तर में तैनात अधिकारी को जान का खतरा
सदर विधायक के साथ पहुंचे लोगों से जताया डर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed